LATEST UPDATES
Loading latest updates...
SSC CGL Answer Key 2026

SSC CGL Answer Key 2026: इस दिन होगा जारी, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड, ऑब्जेक्शन और मार्क्स कैलकुलेशन


SSC CGL Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Graduate Level यानी CGL 2026 की Tier 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक CBT मोड में पूरी करायी है। अब उम्मीदवारों को SSC CGL Answer Key 2026 का इंतजार है। मिली जानकारी के हिसाब से अबतक आयोग ने आंसर की की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ सूत्रों की माने तो आंसर की नवम्बर माह के पहले हफ्ते में आने की सम्भावना है।

ध्ययान रहे कि यह आंसर की provisional होगी, यानी बदलाव के लिए खुली होगी। लिंक चालू होने पर उम्मीदवार अपनी response sheet देख सकेंगे, सही उत्तरों से मिलान कर सकेंगे और साथ ही अंदाजा लगा सकेंगे कि कितने अंक बन रहे हैं। गलत लगने वाले उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है, पर उसकी तारीख और फीस आयोग के नोटिस से ही तय होगी।

SSC CGL Answer Key 2026 Overview

ParticularDetails
OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameCombined Graduate Level Examination 2026
Post CategoryVarious Group B and Group C Posts
StageTier 1
Exam Dates30 September to 30 October 2026
Exam ModeComputer Based Test
Answer Key TypeProvisional
Answer Key StatusAwaited, official date not announced
Expected ReleaseFirst week of November 2026 (unofficial)
Download ModeOnline, candidate login
Objection FeeAs per official answer key notice
Tier 1 ResultExpected in December 2026 (unofficial)
Official Websitessc.gov.in

SSC CGL Answer Key 2026 Eligibility

  • आंसर की देखने के लिए कोई अलग योग्यता नहीं रखी गई है। जिन उम्मीदवारों ने CGL 2026 के लिए आवेदन किया और Tier 1 परीक्षा दी, वही अपनी response sheet देख पाएंगे।
  • इसके लिए आपके पास SSC पोर्टल का registration number या user ID और password होना चाहिए।
  • लॉगिन में कोई और जानकारी मांगी जाएगी या नहीं, यह नोटिस जारी होने पर पता चलेगा।
  • आपत्ति दर्ज करने की शर्तें भी आंसर की के नोटिस में आएंगी।
  • Tier 1 का पैटर्न और अंक देने का तरीका नीचे दिया गया है। इसी से अपने अंक निकालिए।

SSC CGL 2026 Exam Pattern

ParticularDetails
Total Questions100
SectionsReasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude, English Comprehension
Questions per Section25
Maximum Marks200
Correct Answer+2 Marks
Wrong Answer-0.50 Marks
Unattempted Question0 Marks
Exam Duration60 Minutes (extra time for eligible candidates)

अंक निकालने का तरीका: (सही उत्तर × 2) में से (गलत उत्तर × 0.50) घटा दीजिए। जैसे 80 सही और 15 गलत उत्तर पर 160 में से 7.5 घटेंगे और 152.5 अंक बनेंगे।

How to Check SSC CGL Answer Key 2026?

  • SSC CGL Answer Key 2026 चेक करने के लिए सिर्फ लॉगिन की जानकारी चाहिए।
  • आपके पास SSC Registration Number या User ID, उसका password और लॉगिन पेज पर मांगी गई कोई अतिरिक्त जानकारी होनी चाहिए।
  • आपत्ति दर्ज करते समय आयोग अपने उत्तर के समर्थन में प्रमाण मांग सकता है।

SSC CGL Answer Key 2026 Key Points

  • आंसर की के लिए सिर्फ Official Website और नोटिस में दिए गए लिंक का इस्तेमाल कीजिए।
  • किसी और साइट पर login details मत डालिए।
  • link चालू रहने की अवधि सीमित हो सकती है, इसलिए जारी होने के बाद response sheet जल्दी डाउनलोड कर लेना सही होगा।
  • आपत्ति की फीस आयोग के नोटिस के अनुसार ही मानिए। पिछली SSC CGL Exam आंसर की में प्रति प्रश्न 50 रुपये लगे थे, पर इस बार की रकम का इंतजार कीजिए।
  • आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल से भेजी जाएगी। ईमेल या डाक से भेजने पर उसे स्वीकार किया जाएगा, यह मानकर मत चलिए।
  • Tier 1 परीक्षा कई तारीखों और shift में हुई है, इसलिए आयोग normalisation लागू कर सकता है। आपके निकाले अंक और अंतिम अंक अलग हो सकते हैं।
  • किसी एजेंट या दलाल से आंसर की में बदलाव या सीधे चयन का वादा करने पर भरोसा मत कीजिए।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Answer Key and Response Sheet LinkTo be Announced

जिन उम्मीदवारों ने CGL 2026 की Tier 1 परीक्षा दी है, उन्हें SSC CGL Answer Key 2026 पर नजर रखनी चाहिए। इससे अपने उत्तरों का अंदाजा मिलता है और Tier 2 की तैयारी की दिशा तय करने में मदद होती है। जिन्हें लगे कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, वे आपत्ति की तैयारी पहले से कर सकते हैं, जैसे प्रश्न का संदर्भ और स्रोत संभालकर रखना।

आंसर की, objection window और फीस की जानकारी सिर्फ आयोग के नोटिस से लीजिए। लॉगिन विवरण तैयार रखिए, response sheet समय पर सेव कीजिए और आपत्ति भेजनी हो तो आखिरी दिन का इंतजार मत कीजिए। जो अंक आप निकालेंगे वे अनुमान हैं, अंतिम नतीजा आयोग का रिजल्ट और कटऑफ तय करेगा।

Frequently Asked Questions

Q. SSC CGL Answer Key 2026 कब जारी होगी?

आयोग ने अभी तारीख घोषित नहीं की है। कई स्रोत नवंबर 2026 के पहले हफ्ते की बात कर रहे हैं, लेकिन यह अनुमान है। पक्की जानकारी ssc.gov.in पर नोटिस आने के बाद ही मिलेगी।

Q. SSC CGL Answer Key 2026 कहां से डाउनलोड होगी?

आंसर की Official Website पर candidate login के जरिए मिलेगी। लिंक चालू होने पर होमपेज या Answer Key सेक्शन में नोटिस दिखेगा।

Q. SSC CGL Answer Key 2026 देखने के लिए कौन सी लॉगिन जानकारी चाहिए?

Registration number या user ID और password चाहिए। लॉगिन पेज पर कोई और जानकारी मांगी जाए तो वह भी भरनी होगी।

Q. SSC CGL Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

आंसर की के साथ आपत्ति की सुविधा चालू होने की उम्मीद है। लॉगिन करके उस प्रश्न को चुनिए जिस पर आपत्ति है, कारण लिखिए, जरूरत हो तो प्रमाण जोड़िए और फीस नोटिस के अनुसार भरिए। सब कुछ तय समय में पूरा करना होगा।

Q. क्या आंसर की से निकाले गए अंक ही अंतिम होंगे?

नहीं। आंसर की provisional होती है और आपत्तियों के बाद उत्तर बदल सकते हैं। परीक्षा कई shift में हुई है, इसलिए normalisation भी लागू हो सकता है। अंतिम अंक और कटऑफ रिजल्ट के साथ ही पता चलेंगे।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts