LATEST UPDATES
Loading latest updates...
UPSC CSE Mains Result 2026

UPSC CSE Mains Result 2026: 2,526 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित, रिजल्ट PDF, DAF-II और Personality Test की जानकारी


UPSC ने Civil Services (Main) Examination 2026 का result 5 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। UPSC CSE Mains Result 2026 में कुल 2,526 उम्मीदवारों को Personality Test यानी इंटरव्यू के लिए चुना गया है। Mains परीक्षा 21 से 30 अगस्त 2026 के बीच हुई थी। यह नतीजा IAS, IFS, IPS और केंद्र सरकार की दूसरी Group A और Group B सेवाओं के अगले चरण से जुड़ा है।

रिजल्ट roll number वाली PDF के रूप में आया है और इसे खोलने के लिए Login की जरूरत नहीं पड़ती। यह फाइनल रिजल्ट नहीं है। जिन उम्मीदवारों के roll number सूची में हैं, उन्हें 11 से 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक upsconline.nic.in पर अपनी जानकारी अपडेट करके फॉर्म Submit करना होगा। इंटरव्यू की तारीखें UPSC ने अभी घोषित नहीं की हैं।

UPSC CSE Mains Result 2026 Overview

ParticularDetails
OrganizationUnion Public Service Commission (UPSC)
Examination NameCivil Services (Main) Examination 2026
Vacancies Notified for CSE 20261,016
Main Examination Dates21 to 30 August 2026
Result Declared On5 November 2026
Candidates Qualified for Interview2,526
Result FormatRoll number wise PDF
Login Required to View ResultNo
Next StagePersonality Test (Interview)
Online Application Update Window11 November 2026 to 25 November 2026, up to 6:00 PM
Application Portalupsconline.nic.in
Interview VenueUPSC Office, Dholpur House, Shahjahan Road, New Delhi
Interview DatesTo be announced
Official Websiteupsc.gov.in

UPSC CSE Mains Result 2026 Eligibility for Interview

  • इंटरव्यू के लिए वही उम्मीदवार बुलाए जाएंगे जिनका roll number result PDF में मौजूद है। UPSC ने साफ लिखा है कि इन सभी की candidature अभी provisional है। यानी हर शर्त पूरी पाए जाने पर ही आगे की प्रक्रिया पक्की मानी जाएगी।
  • कुछ उम्मीदवारों ने Prelims के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता का status “appearing” भरा था। ऐसे उम्मीदवारों को अब योग्यता की जानकारी अपडेट करनी होगी और परीक्षा पास करने का सबूत भी देना होगा। सबूत न देने पर candidature रद्द हो सकती है और e-Summon Letter जारी नहीं होगा।
  • आरक्षण या छूट का दावा करने वालों के पास उससे जुड़े सही प्रमाणपत्र होने जरूरी हैं। दावा गलत पाया गया तो उम्मीदवारी खत्म की जा सकती है।
ParticularDetails
Prelims ExamHeld on 24 May 2026, result on 15 June 2026
Candidates Shortlisted for Mains13,343
Mains Written Exam21 to 30 August 2026
Personality Test Marks275
Candidates Qualified for Personality Test2,526
Final MeritBased on Main written marks and Personality Test marks

UPSC CSE Mains Result 2026 Documents Required For Interview

इंटरव्यू के समय मूल प्रमाणपत्र (original certificates) दिखाने होंगे। UPSC के नोटिस में ये दस्तावेज बताए गए हैं:

  • Age और Date of Birth का प्रमाण
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र
  • SC, ST, OBC जैसे category का प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • EWS प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • PwBD प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • आरक्षण या छूट के दावे से जुड़े दूसरे दस्तावेज
  • TA Form और उससे जुड़े कागज, जहां लागू हो

DAF-II भरते समय जिन उम्मीदवारों को योग्यता का सबूत अपलोड करना है, वे उसकी साफ scan copy पहले से तैयार रखें।

How to Check UPSC CSE Mains Result 2026?

  • Official Webiste पर जाएं।
  • Results या What’s New वाले हिस्से में Civil Services (Main) Examination, 2026 का लिंक खोलें।
  • Result PDF खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना पूरा roll number डालें।
  • अगर आपका Roll no. मिल जाए तो आपका चयन interview के लिए हो चूका है।
  • अगले चरण में PDF डाउनलोड करके रख लें।

How to Fill DAF-II?

  • DAF-II 11 नवम्बर से स्वीकार किया जाएगा।
  • इसे भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अपने खाते में Login करें।
  • Civil Services Examination 2026 का application update वाला विकल्प चुनें।
  • पहले से भरी हुई personal और educational जानकारी जांचें।
  • जो नए फील्ड मांगे जाएं, जैसे service preferences, home cadre, पता और अनुभव, उन्हें भरें। सभी फील्ड सब पर लागू नहीं होते, जो पोर्टल मांगे वही भरें।
  • जहां जरूरी हो, दस्तावेज अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म एक बार फिर पढ़ें।
  • 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से पहले Final Submit करें।
  • Submit के बाद मिलने वाला unique reference number और acknowledgement सुरक्षित रखें।

अगर कोई जानकारी बदलनी नहीं भी है, तब भी Login करके जानकारी देखना और फॉर्म Submit करना जरूरी है।

UPSC CSE Mains Result 2026 Key Points

  • DAF-II की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है और समय शाम 6 बजे तक का है। आखिरी दिन के लिए काम छोड़ने पर Server धीमा होने का जोखिम रहता है।
  • फॉर्म Submit नहीं किया तो Personality Test का e-Summon Letter जारी नहीं होगा। UPSC कागज वाला Summon Letter नहीं भेजेगा, इसलिए पत्र सिर्फ UPSC की वेबसाइट से डाउनलोड होगा। डाउनलोड में दिक्कत हो तो आयोग के helpdesk से संपर्क करें।
  • आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी बदलने की मांग आयोग स्वीकार नहीं करेगा। सिर्फ पते या संपर्क विवरण में बदलाव की सूचना, प्रेस नोट आने के 7 दिन के भीतर पत्र या ईमेल से दी जा सकती है।
  • इंटरव्यू शुरू होने से खत्म होने तक DoP&T की वेबसाइट पर Attestation Form ऑनलाइन भरना होगा। यह फॉर्म अलग से है, DAF-II से इसका कोई लेना-देना नहीं है।
  • यह result PDF individual marksheet नहीं है। इसमें सिर्फ उन उम्मीदवारों के roll number हैं जो अगले चरण में पहुंचे हैं।

Important Links

Official WebsiteClick Here
DAF-II / Online Application PortalClick Here
UPSC CSE Mains Result 2026 PDFClick Here
UPSC CSE Mains Result 2026 Name WiseClick Here

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर UPSC CSE Mains Result 2026 pdf की सूची में है, वे सबसे पहले PDF में अपना नंबर दोबारा मिला लें और फिर DAF-II की तैयारी शुरू करें। जिन्होंने Prelims के समय योग्यता का status “appearing” भरा था, उनके लिए पास होने का सबूत सबसे जरूरी कागज है। बाकी उम्मीदवार आरक्षण, पते और service preferences वाले हिस्सों पर ज्यादा ध्यान दें।

UPSC CSE Mains Result 2026 से जुड़ी हर तारीख और शर्त के लिए upsc.gov.in की सूचना ही अंतिम मानें। फॉर्म 25 नवंबर 2026 की शाम 6 बजे से पहले Submit करें, reference number संभालकर रखें और interview schedule आने पर e-Summon Letter खुद डाउनलोड करें।

Frequently Asked Questions

Q. UPSC CSE Mains Result 2026 में कितने उम्मीदवार पास हुए?

UPSC ने Civil Services (Main) Examination 2026 का written result 5 नवंबर 2026 को जारी किया। इसकी परीक्षा 21 से 30 अगस्त 2026 के बीच हुई थी।

Q. UPSC CSE Mains Result 2026 कहां देखें?

रिजल्ट UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर PDF में है। उसमें Ctrl + F से अपना roll number खोजें। इसके लिए Login की जरूरत नहीं है।

Q. क्या यह UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट है?

नहीं। यह सिर्फ written परीक्षा का नतीजा है। फाइनल रिजल्ट Personality Test पूरा होने के बाद बनेगा।

Q. UPSC इंटरव्यू की तारीख क्या है और यह कहां होगा?

तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं और आयोग इन्हें बाद में बताएगा। इंटरव्यू UPSC कार्यालय, Dholpur House, Shahjahan Road, नई दिल्ली में होंगे।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts