LATEST UPDATES
Loading latest updates...
PM Kissan Samman Nidhi

PM Kissan Samman Nidhi: 24वीं किस्त जारी, खाते में नहीं आए 2,000 तो लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम!


PM Kissan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पहल है। इस बार PM Kissan Samman Nidhi की 24वीं किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से यह राशि ट्रांसफर की गई। सरकार की ओर से इस बार कुल मिलाकर करीब ₹19,000 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। योजना के तहत किसानों को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ये किस्तें हर साल अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती हैं। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में की थी, जबकि इसे 1 दिसंबर 2018 से लागू किया गया था।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती-किसानी से जुड़े खर्चों और अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें। आज के इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

PM Kissan Samman Nidhi: Overview

योजना का नामप्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना
सरकारभारत सरकार
विभागकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
योजना का उद्देश्यकिसानों को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन  
आधिकारिक पोर्टलpmkisan.gov.in
पात्रता  किसान
आवश्यक दस्तावेज  आधार कार्ड, ज़मीन के मालिकाना हक के रिकॉर्ड, बैंक खाते का विवरण, किसान आईडी

PM Kissan Samman Nidhi: Objective

PM Kissan Samman Nidhi जब 2019 में शुरू हुई थी तब इसका लाभ केवल छोटे किसानों को दिया जाता था। लेकिन बाद में सरकार ने इस योजना के दायरे को बढ़ा दिया था ताकि देश के अधिक से अधिक किसान परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

  • योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
  • यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
  • किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की एक किस्त मिलती है।
  • 1 जून 2019 से योजना के नियमों में बदलाव किया गया। इसके बाद जमीन की सीमा हटा दी गई और सभी पात्र किसान परिवारों को इस योजना में शामिल कर लिया गया।

PM Kissan Samman Nidhi: Benefits

  • PM Kissan Samman Nidhi का उद्येश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
  • किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलत है।
  • योजना की राशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
  • किसान इस पैसे का इस्तेमाल बीज, खाद व खेती से जुड़े अन्य उपकरणों को खरीदने के लिए कर सकता है।

PM Kissan Samman Nidhi: Eligibility

PM Kissan Samman Nidhi योजना का लाभ उन किसान परिवारों को दिया जाता है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन है। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को सरकार द्वारा तय की गई कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होता है। योजना की पात्रता से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं

  • किसान के नाम पर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए।
  • योजना में किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से संबंधित है।
  • इस योजना तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों पात्र हैं। इसके लिए जमीन के आकार की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
  • योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसानों को e-KYC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।
  • योजना की किस्त सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

PM Kissan Samman Nidhi: Required Documets

PM Kissan Samman Nidhi के तहत दस्तावेजों के माध्यम से किसान की पहचान, जमीन के मालिकाना हक और बैंक खाते की जानकारी की जांच की जाती है। जरूरी दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित दी गई हैः

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • किसान पहचान पत्र (Farmer ID)
  • व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े दस्तावेज: किसान की नागरिकता, उम्र, लिंग और category (SC/ST) से जुड़ी जानकारी (यदि लागू हो)

PM Kissan Samman Nidhi: Important Instructions

यदि किसी किसान के बैंक खाते में PM Kissan Samman Nidhi की किस्त का पैसा नहीं आया है, तो इसकी एक वजह e-KYC पूरी न होना या बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसान को घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या बैंक शाखा में जाकर e-KYC और आधार लिंकिंग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। इससे योजना का लाभ मिलने में आने वाली परेशानी को दूर करने और आगे की किस्त प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

PM Kissan Samman Nidhi: How To Check Status

अगर आप भी PM Kissan Samman Nidhi के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में 24वीं किस्त के ₹2,000 आए हैं या नहीं, तो आप घर बैठे आसानी से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले PM-Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें और Get Data बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा। यहां आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक खाते में 24वीं किस्त के ₹2,000 ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

PM Kissan Samman Nidhi: खाते में पैसे ना पहुंचने का कारण?

PM Kissan Samman Nidhi के लिए कुछ गलतियों या पात्रता से जुड़ी शर्तें पूरी न होने के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है। आइए जानते हैं वे बड़े कारण, जिनकी वजह से पीएम किसान का पैसा रुक सकता है।

  • 1). ई-केवाईसी पूरी न होना: पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर OTP या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कराएं।
  • 2). लैंड सीडिंग अपडेट न होना: जमीन के रिकॉर्ड का Verification जरूरी है। अगर पोर्टल पर Land Seeding का स्टेटस Pending है, तो कृषि विभाग या राजस्व अधिकारी से संपर्क करें।
  • 3). आधार और NPCI मैपिंग में गड़बड़ी: बैंक खाते का आधार से लिंक होना और NPCI मैपिंग के साथ DBT सक्रिय होना जरूरी है। इसकी जानकारी बैंक शाखा से लें।
  • 4). परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों का लाभ लेना: पति-पत्नी या नाबालिग बच्चों के नाम पर एक ही परिवार से एक से अधिक लाभ लेने पर जांच के दौरान किस्त रोकी जा सकती है।
  • 5). 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदना: इस तारीख के बाद जमीन का मालिकाना हक मिलने वाले कुछ मामलों में पात्रता का सत्यापन किया जाता है। दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है।
  • 6). पात्रता की श्रेणी में ना आना: 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले कुछ पेंशनर्स, प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA और आर्किटेक्ट सहित कुछ संवैधानिक पदाधिकारी योजना के लिए पात्र नहीं हैं। MTS, क्लास IV और ग्रुप D कर्मचारियों को पेंशन संबंधी इस नियम से छूट है।

PM Kissan Samman Nidhi: पैसा नहीं आया तो क्या करें?

PM Kissan Samman Nidhi योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। हालांकि, कई बार ई-केवाईसी अधूरी होने, बैंक खाते में गड़बड़ी या आधार लिंक न होने के कारण किसानों की किस्त अटक जाती है। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान योजना की 2,000 रुपये की किस्त नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके अपनी समस्या का पता लगा सकते हैं।

  • eKYC चेक करें: सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपने पीएम किसान योजना के तहत अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली है या नहीं।
  • स्टेटस चेक करें: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प में अपना स्टेटस चेक करें। यहां आप किस्त से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
  • बैंक खाता चेक करें: अगर स्टेटस में सब कुछ सही है, तो अपने बैंक खाते की जांच करें कि कहीं आपका खाता इन-एक्टिव (Inactive) तो नहीं है।
  • आधार लिंकिंग जांचें: सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है और खाते में DBT की सुविधा सक्रिय है।
  • कृषि विभाग में शिकायत करें: अगर सभी जानकारियां सही होने के बावजूद किस्त नहीं आई है, तो अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • अटकी हुई किस्त का भुगतान: अगर आपकी पात्रता बरकरार है और भुगतान में आई समस्या ठीक हो जाती है, तो लंबित किस्त का भुगतान बाद में मिल सकता है। हालांकि, इसका मिलना योजना के नियमों और भुगतान की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Important Link

Apply LinkClick Here
Revised Documents (FAQ’s) Click Here

Conclusion

PM Kissan Samman Nidhi योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसानों को आवेदन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा करने होते हैं। अपनी e-KYC प्रक्रिया भी पूरी करें, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न आए और योजना की ₹6,000 की सालाना आर्थिक सहायता का लाभ आसानी से मिल सके।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

PM Kissan Samman Nidhi: FAQ’s

Q1). PM Kissan Samman Nidhi के तहत किसानों को कितने रुपये मिलते हैं?
Ans: इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है।

Q2). पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करें?
Ans: PM Kissan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध है।

Q3). पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिलता है?
Ans: इस योजना का लाभ खेती योग्य जमीन के मालिक पात्र किसान परिवारों को मिलता है, बशर्ते वे योजना की निर्धारित शर्तों और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

Q4). पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status विकल्प के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q5) पीएम किसान योजना का पैसा किस खाते में आता है?
Ans: योजना की राशि DBT के माध्यम से आधार से जुड़े और NPCI मैपिंग वाले बैंक खाते में भेजी जाती है।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts