LATEST UPDATES
Loading latest updates...
Bihar Farmer ID Registration 2026

Bihar Farmer ID Registration 2026: Required Documents, Eligibility, Benefits And How To Apply?


Bihar Farmer ID Registration 2026: किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए बिहार सरकार कई कदम उठा रही है। इसी दिशा में राज्य के किसानों के लिए Farmer ID Registration 2026 की शुरुआत की गई है। इसके तहत किसानों की एक अलग डिजिटल पहचान बनाई जा रही है, जिसे फार्मर आईडी (Farmer ID) कहा जाता है। इस ID की मदद से किसानों की जमीन और खेती से जुड़ी जानकारी एक जगह दर्ज रहेगी। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हो सकेगी। अगर आप भी बिहार के किसान हैं, तो आपके लिए Farmer ID बनवाना जरूरी हो सकता है। क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं, सरकारी अनुदान और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने जैसी सुविधाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री की जरूरत पड़ सकती है। अच्छी बात यह है कि Farmer ID Registration की प्रक्रिया निःशुल्क है।

अगर आप भी अपना Farmer ID Card बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको हम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस चेक करने के तरीके और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

Bihar Farmer ID Registration 2026: Overview

योजना का नामBihar Farmer ID Registration
सरकारबिहार सरकार
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
योजना का उद्देश्यइस ID की मदद से किसानों की जमीन और खेती से जुड़ी जानकारी एक जगह दर्ज रहेगी।
आवेदन का माध्यम
Online
आधिकारिक पोर्टलbhfr.agristack.gov.in
पात्रता  आवेदनकर्ता बिहार का स्थायी निवासी हो।
आवश्यक दस्तावेज  आधार कार्ड, Active मोबाइल नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज, खसरा नंबर

Bihar Farmer ID Registration 2026: Objective

बिहार सरकार द्वारा किसानों के लिए Farmer ID बनाई जा रही है। यह एक खास डिजिटल पहचान संख्या होगी, जिसके जरिए किसान की व्यक्तिगत जानकारी, जमीन और खेती से जुड़ा रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाएगा। इस आईडी से किसानों की पहचान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देना आसान होगा।

Bihar Farmer ID Registration 2026: Benefits

बिहार के किसानों के लिए Farmer ID बनवाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, अपनी फसल बेचने और खेती से जुड़ी सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। Farmer ID के कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं।

  • Farmer ID के जरिए पीएम-किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकेगा।। योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया भी आसान होगी।
  • किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अपनी फसल बेचते समय पहचान और जमीन से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कराने में सुविधा मिलेगी।
  • बारिश, बाढ़, ओलावृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर सरकारी मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।
  • Farmer ID से किसानों को एक यूनिक डिजिटल पहचान मिलेगी। इससे कृषि से जुड़ी सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
  • किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), बीज, खाद और कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के लिए आवेदन करने में भी मदद मिल सकती है।

Bihar Farmer ID Registration 2026: Eligibility

Bihar Farmer ID के लिए वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जो निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करते हों :

  • आवेदक किसान बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के नाम पर जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी मौजूद होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता किसान खेती, बागवानी, पशुपालन या कृषि से जुड़े अन्य कार्यों से जुड़ा हुआ हो।
  • किसान के पास वैध आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • आवेदन और सत्यापन के लिए आवेदक किसान के पास Active मोबाइल नंबर होना चाहिए।

Bihar Farmer ID Registration 2026: Required Documents

Bihar Farmer ID Registration 2026 के तहत आवेदन करने वाले किसानों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले निम्नलिखित दिए गए दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • ऑनलाइन जमाबंदी
  • खाता संख्या
  • खसरा नंबर

Bihar Farmer ID Registration 2026: How To Apply Online

  • Bihar Farmer ID Registration 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार Farmer ID की आधिकारिक वेबसाइट bhfr.agristack.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Farmer Registration (किसान पंजीकरण) का विकल्प चुनें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर प्राप्त OTP की मदद से Verification पूरा करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अब अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा नंबर और जमीन का रकबा दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद एक बार फॉर्म को अच्छी तरह चेक कर लें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।

Bihar Farmer ID Registration 2026: How To Apply Offline

Bihar Farmer ID Registration 2026 में जो किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, वे ऑफलाइन माध्यम से भी अपनी Farmer ID बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

  • आधार कार्ड और जमीन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें।
  • इसके बाद अपने क्षेत्र के कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करें।
  • किसान सलाहकार या किसान समन्वयक या हल्का कर्मचारी से Farmer ID बनवाने के लिए सहायता लें।
  • संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजों और जमीन की जानकारी का सत्यापन करके Farmer ID Registration की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Bihar Farmer ID Registration 2026: How To Check Status

Bihar Farmer ID Registration 2026 के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर दिया है और अब अपने रजिस्ट्रेशन का स्टेटस जानना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Bihar Farmer ID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Check Enrollment Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां आपको स्टेटस चेक करने के लिए तीन विकल्प मिलेंगे: Aadhaar Number, Enrollment ID, Farmer ID
  • इनमें से किसी एक विकल्प को चुनें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और Check बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके Farmer ID Registration का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Important Link

Apply LinkClick Here
Check Enrollment StatusClick Here

Conclusion

अगर आप भी बिहार के किसान हैं और अभी तक अपनी Farmer ID नहीं बनवाई है, तो जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी CSC / वसुधा केंद्र की मदद ले सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और जमीन से जुड़ी जानकारी तैयार रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की परेशानी न हो।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). Bihar Farmer ID Registration 2026 क्या है?
Ans: यह बिहार सरकार की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया है, जिसके तहत राज्य के किसानों को एक यूनिक डिजिटल पहचान संख्या दी जाती है।

Q2). Bihar Farmer ID बनवाने के लिए कितना शुल्क देना होगा?
Ans: बिहार Farmer ID Registration की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इसके लिए किसानों को कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होती है।

Q3). Bihar Farmer ID के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: बिहार राज्य के पात्र किसान, जिनके पास जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर है, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4). ID Registration के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, भूमि रिकॉर्ड, ऑनलाइन जमाबंदी, खाता संख्या और खेसरा संख्या की जरूरत होती है।

Q5). क्या Farmer ID ऑफलाइन भी बनवाई जा सकती है?
Ans: हां, किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर, वसुधा केंद्र या संबंधित कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मदद से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts