LATEST UPDATES
Loading latest updates...
Bihar Ration Card

Bihar Ration Card Apply Online 2026: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, Status Check, Download और Name Delete कैसे करें?


Bihar Ration Card: बिहार में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, वे घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी कई सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम पड़ती है।

अगर आप बिहार के निवासी हैं और नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं या परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होने वाला है।

इस लेख में हम आपको Bihar Ration Card Apply Online, Bihar Ration Card Status Check, Ration Card Download और Name Delete करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे। साथ ही जरूरी दस्तावेज, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी सभी जरुरी जानकरी बताई गई हैं। इसलिए इस लेख को अच्छे से देखें उसके बाद प्रक्रिया को पूरा करें।

Bihar Ration Card 2026 – Overview

विवरणजानकारी
आर्टिकल का नामBihar Ration Card 2026
राज्यबिहार
संबंधित विभागखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
पोर्टल का नामSmart PDS 2.0
कार्ड का प्रकारPHH / AAY
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
मुख्य सेवाएंApply, Status, Download, Name Delete
आधिकारिक वेबसाइटSmart PDS Portal

बिहार राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड बिहार सरकार द्वारा पात्र परिवारों को जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत पात्र परिवारों को सरकारी राशन दुकानों से निर्धारित नियमों के अनुसार खाद्यान्न मिलता है।

राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के साथ अन्य सदस्यों का विवरण भी दर्ज रहता है। परिवार में किसी नए सदस्य का जन्म होने, शादी होने या किसी सदस्य की मृत्यु होने पर राशन कार्ड में बदलाव करवाने की जरूरत पड़ सकती है।

बिहार में राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए Smart PDS 2.0 पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिक नए कार्ड के आवेदन, आवेदन की स्थिति और सदस्य से संबंधित बदलाव जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Bihar Smart PDS 2.0 Portal पर कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?

इस पोर्टल पर राशन कार्ड से संबंधित कई काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

  • नया Bihar Ration Card Apply करना।
  • राशन कार्ड आवेदन का Status Check करना।
  • राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी Download करना।
  • परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ना।
  • किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए आवेदन करना।
  • राशन कार्ड में उपलब्ध जानकारी में संशोधन करना।
  • परिवार के मुखिया से संबंधित बदलाव के लिए आवेदन करना।
  • आवेदन से जुड़ी शिकायत या समस्या दर्ज करना, जहां सुविधा उपलब्ध हो।

Bihar Ration Card के लिए पात्रता

बिहार में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को संबंधित सरकारी नियमों और पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

  1. आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  2. परिवार निर्धारित खाद्य सुरक्षा पात्रता के अंतर्गत आता हो।
  3. परिवार के सदस्यों का आधार और व्यक्तिगत विवरण सही होना चाहिए।
  4. परिवार के किसी सदस्य का नाम नियमों के विरुद्ध एक से अधिक राशन कार्ड में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  5. आवेदन में दी गई जानकारी सही और दस्तावेजों के अनुसार होनी चाहिए।

राशन कार्ड के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आवेदक का Aadhar Card
  • Bank Account / Passbook Details
  • Residential Certificate / Residence Proof
  • Income Certificate
  • Family Group Photo
  • Caste Certificate
  • Signaute
  • Mobile Number

Bihar Ration Card Apply Online 2026 – नया राशन कार्ड कैसे बनाएं?

अगर आपके परिवार का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है, तो आप Smart PDS 2.0 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

नया राशन कार्ड बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Step 1: सबसे पहले बिहार Smart PDS 2.0 पोर्टल पर जाएं।
  • Step 2: होम पेज पर उपलब्ध Citizen Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: Login पेज पर Login with Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
  • Step 4: अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और Captcha भरकर Generate OTP पर क्लिक करें।
  • Step 5: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके Verify करें।
  • Step 6: सफलतापूर्वक Login होने के बाद Dashboard में Apply New Ration Card विकल्प चुनें।
  • Step 7: आवेदन के लिए जरूरी निर्देश और दस्तावेजों की जानकारी पढ़ें। इसके बाद Proceed पर क्लिक करें।
  • Step 8: अब परिवार के मुखिया (Head of Family) की व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और अन्य मांगे गए विवरण भरें।
  • Step 9: इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी Add Additional Member विकल्प से जोड़ें। प्रत्येक सदस्य का आधार और अन्य जरूरी विवरण सही भरें।
  • Step 10: अब परिवार का स्थायी और वर्तमान पता भरें। यदि दोनों पते समान हैं तो Same as Permanent Address विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
  • Step 11: इसके बाद बैंक, गैस कनेक्शन और अन्य मांगी गई पारिवारिक जानकारी भरें।
  • Step 12: पोर्टल पर मांगे गए जरूरी दस्तावेज और परिवार का फोटो अपलोड करें।
  • Step 13: सभी जानकारी भरने के बाद Preview में पूरा आवेदन जांच लें।
  • Step 14: जानकारी सही होने पर Save and Submit पर क्लिक करके आवेदन फाइनल सबमिट कर दें।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Number प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे इसी की मदद से आवेदन का स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Bihar Ration Card Status Check Online – आवेदन का स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या अभी Pending है, तो आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले Smart PDS 2.0 पोर्टल खोलें।
  2. होम पेज पर Track Your Application विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब Select Search Type में Application / RC No. विकल्प चुनें।
  4. अपना Application Number या RC Number दर्ज करें।
  5. इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर आपके आवेदन से जुड़ी उपलब्ध जानकारी और वर्तमान स्टेटस दिखाई देगा।

आधार नंबर से स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपके पास Application Number नहीं है, तो Track Your Application पेज पर उपलब्ध Aadhaar Number विकल्प चुनकर भी खोजने की कोशिश कर सकते हैं। अपना आधार नंबर दर्ज करें और Search पर क्लिक करें। यह सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध होने और रिकॉर्ड मिलने पर ही परिणाम दिखाएगी।

Bihar Ration Card Download Online – बिहार राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपका राशन कार्ड बन चुका है और आप उसकी PDF कॉपी मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए Smart PDS पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • Step 1: सबसे पहले बिहार Smart PDS पोर्टल पर जाएं।
  • Step 2: होम पेज पर Citizen Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब Login with Aadhaar OTP या पोर्टल पर उपलब्ध Ration Card Number से Login का विकल्प चुनें।
  • Step 4: आवश्यक आधार या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और OTP Verification पूरा करें।
  • Step 5: Login होने के बाद Citizen Dashboard खोलें।
  • Step 6: यहां Download My Latest Ration Card विकल्प दिखाई देने पर उस पर क्लिक करें।
  • Step 7: आपका अपडेटेड राशन कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब Download या Print विकल्प की मदद से PDF सेव कर सकते हैं।

इस तरह आप घर बैठे अपने बिहार राशन कार्ड की डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाएं?

कई बार परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है या शादी के बाद किसी सदस्य का नाम दूसरे परिवार के राशन कार्ड में जोड़ना होता है। ऐसी स्थिति में पुराने राशन कार्ड से उसका नाम हटवाने की जरूरत पड़ सकती है।

बिहार में Smart PDS 2.0 के माध्यम से Delete Member के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए जरूरी दस्तावेज

नाम हटाने का कारण अलग-अलग होने पर दस्तावेज भी अलग हो सकते हैं। सामान्य रूप से निम्न जानकारी तैयार रखें:

  • राशन कार्ड नंबर।
  • राशन कार्ड के मुखिया का आधार कार्ड।
  • जिस सदस्य का नाम हटाना है, उसका आधार या पहचान संबंधी विवरण।
  • परिवार के मुखिया का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • शादी या दूसरे परिवार में स्थानांतरण होने पर संबंधित प्रमाण।
  • पोर्टल पर मांगा गया अन्य Supporting Document।

Bihar Ration Card Name Delete Online Process

राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले बिहार Smart PDS 2.0 पोर्टल पर जाएं।
  2. होम पेज पर Citizen Login विकल्प चुनें।
  3. अब Login with Aadhaar OTP पर क्लिक करें।
  4. परिवार के किसी मौजूदा सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें।
  5. Captcha भरकर Generate OTP पर क्लिक करें।
  6. मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके Login करें।
  7. Dashboard में RC Application विकल्प खोलें।
  8. अब Delete Member विकल्प चुनें।
  9. परिवार के सदस्यों की सूची में से उस सदस्य का नाम चुनें जिसे हटाना चाहते हैं।
  10. Reason for Deletion में नाम हटाने का सही कारण चुनें।
  11. Comments में आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  12. संबंधित Supporting Document अपलोड करें।
  13. Preview में आवेदन की सभी जानकारी जांचें।
  14. Save करने के बाद Submit Application पर क्लिक करें।
  15. आवेदन की रसीद या Application Number सुरक्षित रख लें।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जा सकता है। इसके बाद जरूरी विभागीय प्रक्रिया पूरी होने पर राशन कार्ड में बदलाव किया जाएगा।

Bihar Ration Card Important Links

Apply OnlineClick Here
Ration Application Status CheckClick Here
Ration Card DownloadClick Here
Member Delete ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here

Bihar Ration Card 2026 – (FAQs)

बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार राशन कार्ड के लिए Smart PDS 2.0 पोर्टल पर जाकर Citizen Login के माध्यम से आधार OTP से लॉगिन करें। इसके बाद Apply New Ration Card विकल्प चुनकर आवेदन फॉर्म भरें।

बिहार राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

Smart PDS पोर्टल पर Track Your Application विकल्प चुनें। यहां Application Number या उपलब्ध Aadhaar Number विकल्प की मदद से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

Smart PDS पोर्टल पर Citizen Login करके Download My Latest Ration Card विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उपलब्ध होने पर राशन कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम कैसे हटाएं?

Citizen Login करने के बाद RC Application में Delete Member विकल्प चुनें। संबंधित सदस्य का नाम चुनकर कारण और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन Submit कर दें।

बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए बिहार Smart PDS 2.0 https://br.smartpds.nic.in/login पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

राशन कार्ड आवेदन के लिए कौन सा मोबाइल नंबर चाहिए?

आधार OTP से लॉगिन करने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। आवेदन में मांगा गया सक्रिय मोबाइल नंबर भी उपलब्ध रखें।

निष्कर्ष

बिहार राशन कार्ड आज के समय में पात्र परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अब राशन कार्ड बनवाने, आवेदन का स्टेटस देखने, उसकी PDF डाउनलोड करने और परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाने जैसे कामों के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। इस लेख में हमने आपको Bihar Ration Card Apply Online, Status Check, Download और Name Delete करने की प्रक्रिया आसान भाषा में समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है कि इस जानकारी की मदद से आप घर बैठे राशन कार्ड से संबंधित अपना काम कर पाएंगे। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और अपना Application Number जरूर सुरक्षित रखें। हमें उम्मीद हैं की इस लेख मिएँ बताई गई जानकारी आपको पसंद आई हैं।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts