LATEST UPDATES
Loading latest updates...
LIC Bima Sakhi Yojna 2026

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: अब हर एक महिला बनेगी बीमा एजेंट, जानिए कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई?


LIC Bima Sakhi Yojna 2026: आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और इसी दिशा में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष की आयु वाली वे महिलाएं उठा सकती हैं, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो। योजना के तहत चयनित महिलाओं को तीन वर्षों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 2 लाख महिलाओं को बीमा सखी के रूप में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे सकें।

इस योजना को स्प्ब् बीमा सखी योजना, प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना और महिला कैरियर एजेंट योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में आपको हम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन करने के तरीके और इससे जुड़ी अन्य कई तरह की जानकारी आपको देने वाले हैं।

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Overview

योजना का नामLIC Bima Sakhi Scheme
सरकारभारत सरकार
लाभार्थीमहिला
लाभमहिलाओ को बिमा एजेंट बनने का अवसर दिया जाएगा
नोडल विभागभारतीय जीवन बिमा निगम
आवेदन का माध्यमonline
आधिकारिक पोर्टलhttps://licindia.in/
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Objective

LIC Bima Sakhi Yojna 2026 के तहत महिलाओं को न केवल रोजगार का अवसर दिया जाएगा, बल्कि उन्हें काम के दौरान आर्थिक सहायता भी मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपनी सुविधानुसार काम करने का मौका देना है, ताकि वे घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कमाई भी कर सकें। योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को बीमा पॉलिसी बेचने का लक्ष्य पूरा करना होगा। इसके बदले उन्हें स्टाइपेंड और बीमा पर कमीशन दिया जाएगा।

  • सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 2 लाख महिलाओं को बीमा सखी के रूप में प्रशिक्षित करना है।
  • महिलाएं अपनी सुविधा और समय के अनुसार पार्ट टाइम या फुल टाइम बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं।
  • इस योजना से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकेंगी और अपनी आय का एक अलग जरिया बना सकेंगी।
  • पहले वर्ष में चयनित महिलाओं को 24 बीमा पॉलिसी करने पर 48,000 रुपये तक का कमीशन (बोनस कमीशन को छोड़कर) मिलने का प्रावधान बताया गया है।
  • योजना के तहत महिलाओं को हर महीने या साल में निर्धारित संख्या में बीमा पॉलिसियां बेचने का लक्ष्य पूरा करना होगा।
  • महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी इस काम को कर सकती हैं।

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Benefits

LIC Bima Sakhi Yojna 2026 के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें तीन वर्षों तक प्रशिक्षण और हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। योजना के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  1. बीमा पर कमीशन: बेची गई प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर महिलाओं को नियमानुसार कमीशन दिया जाएगा।
  2. तीन साल तक मासिक स्टाइपेंड: चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित राशि दी जाएगी:
    • पहले वर्ष में – 7,000 रुपये प्रति माह।
    • दूसरे वर्ष में – 6,000 रुपये प्रति माह।
    • तीसरे वर्ष में – 5,000 रुपये प्रति माह।
  3. विकास अधिकारी बनने का अवसर: Graduation की Degree पूरी करने वाली महिलाओं को भविष्य में LIC में विकास अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने का मौका मिल सकता है।
  4. आर्थिक आत्मनिर्भरता: इस योजना से महिलाएं अपनी कमाई शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे सकती हैं।

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Eligibility

LIC Bima Sakhi Yojna 2026 का लाभ लेने के लिए सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

  • इस योजना के लिए केवल भारतीय महिला नागरिक ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग और जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • आवेदन करने वाली महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Who Are Not Eligibile

LIC Bima Sakhi Yojna 2026 में कुछ ऐसी श्रेणियां भी हैं, जिसके तहत महिलाएं आवेदन नहीं कर सकती हैं। जिनकी सूची इस प्रकार हैः

  • जो महिलाएं Income Tax का भुगतान करती हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
  • नियमित वेतन या निश्चित आय प्राप्त करने वाली महिलाएं योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
  • LIC के मौजूदा कर्मचारी या एजेंट के निम्नलिखित रिश्तेदार आवेदन के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं।
  1. पति या पत्नी
  2. बेटा या बेटी
  3. माता-पिता या अभिभावक
  4. भाई या बहन
  • LIC के Retiredकर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • LIC के पूर्व एजेंट भी योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • जो महिलाएं पहले से LIC एजेंट के रूप में काम कर रही हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: Required Documents

बीमा सखी योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को अपनी पहचान, आयु, शैक्षणिक योग्यता और निवास से जुड़ी जानकारी देने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती हैः

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग महिलाओं के लिए, यदि लागू हो)
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र

LIC Bima Sakhi Yojna 2026: How To Apply

  • LIC Bima Sakhi Yojna 2026 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए गए ‘Apply Now’ के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित एक नया पेज खुलेगा।
  • योजना से जुड़ी सभी जानकारियां पढ़ने के बाद ‘बीमा सखी’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर बीमा सखी योजना का आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद LIC विभाग द्वारा दिए गए विवरण और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन Cancel किया जा सकता है।

Important Link

Official WebsiteClick Here
Important Instructions Click Here

Conclusion

LIC Bima Sakhi Yojna महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें तीन वर्षों तक प्रशिक्षण और निर्धारित मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इससे महिलाएं अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर रोजगार प्राप्त कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे सकेंगी। यदि आप भी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, तो बीमा सखी योजना से जुड़कर रोजगार का नया अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). LIC Bima Sakhi Yojna क्या है?
Ans: बीमा सखी योजना LIC की महिला करियर एजेंट (Mahila Career Agent) योजना है। इसके तहत महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का अवसर, प्रशिक्षण और तीन वर्षों तक निर्धारित शर्तों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है।

Q2). बीमा सखी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: 18 से 70 वर्ष की आयु वाली ऐसी महिलाएं, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो और LIC की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हों, आवेदन कर सकती हैं।

Q3). बीमा सखी योजना के तहत कितने रुपये मिलते हैं?
Ans: चयनित महिलाओं को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाता है। यह निर्धारित प्रदर्शन संबंधी शर्तों पर निर्भर करता है।

Q4). क्या बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को कमीशन भी मिलता है?
Ans: हां, महिलाओं को मासिक स्टाइपेंड के अलावा उनके द्वारा बेची गई बीमा पॉलिसियों पर नियमानुसार कमीशन भी मिलता है।

Q5). क्या बीमा सखी योजना के तहत महिलाएं पार्ट टाइम काम कर सकती हैं?
Ans: महिलाएं अपनी सुविधानुसार समय देकर LIC एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं। हालांकि, उन्हें निर्धारित कार्य और प्रदर्शन संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts