LATEST UPDATES
Loading latest updates...
APPSC Endowment Officer Recruitment 2026

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026: 104 पदों पर भर्ती, योग्यता, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन


आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 के तहत Executive Officer Grade-III के 104 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती A.P. Endowments Subordinate Service के लिए है। विस्तृत नोटिफिकेशन 16 अक्टूबर 2026 को Notification No. 23/2026 के रूप में जारी हुआ है। पद आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हिसाब से बाँटे गए हैं।

Online आवेदन 16 अक्टूबर से चल रहे हैं और 5 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था की ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए और उसे हिंदू धर्म को मानने वाला होना चाहिए। चयन Written Exam और Computer Proficiency Test के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख आयोग द्वारा बाद में जारी किया जायेगा।

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Overview

ParticularDetails
Post NameExecutive Officer Grade-III
OrganizationAndhra Pradesh Public Service Commission (APPSC)
DepartmentA.P. Endowments Subordinate Service
Notification Number23/2026
Notification Date16 October 2026
Total Posts104
Application ModeOnline
Application Dates16 October 2026 to 5 November 2026 (11:59 PM)
Age Limit18 to 44 years (as on 1 July 2026)
Educational QualificationBachelor’s Degree
Pay ScaleRs. 25,220 to Rs. 80,910
Application FeeRs. 250 processing fee and Rs. 80 exam fee (exemptions apply)
Selection ProcessWritten Exam (CBRT) and Computer Proficiency Test (CPT)
Exam DateTo be announced later
Official Websitepsc.ap.gov.in

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Eligibility

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उसका चरित्र और पिछला रिकॉर्ड भी सरकारी सेवा के लायक होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता के लिए भारत के किसी विश्वविद्यालय या UGC से मान्यता प्राप्त संस्था से Bachelor’s Degree चाहिए। अगर आपकी डिग्री नोटिफिकेशन में लिखी योग्यता के बराबर मानी जाती है, तो उसका सरकारी आदेश (G.O.) आवेदन की आखिरी तारीख से 10 दिन के अंदर आयोग को देना होगा। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द हो सकता है। Open University या Distance Education की डिग्री तभी मान्य है जब उसे Distance Education Council की मान्यता मिली हो।
  • उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 44 साल होनी चाहिए। यह सीमा G.O.Ms.No.187 (14 सितंबर 2026) के आधार पर तय हुई है। SC, ST, BC और EWS उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है। Benchmark Disability वाले उम्मीदवारों को 10 साल की छूट है। Ex-Servicemen और आंध्र प्रदेश सरकार के नियमित कर्मचारियों को भी तय नियमों के हिसाब से छूट मिलती है।
  • इस पद पर Endowments Act की धारा 29(3) के कारण सिर्फ हिंदू धर्म को मानने वाले उम्मीदवार नियुक्त हो सकते हैं। BC-C और BC-E समुदाय के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
  • दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण और फीस छूट नहीं मिलेगी। इसमें सिर्फ Benchmark Disability वाले और Ex-Servicemen अपवाद हैं।

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Vacancy Details

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में कुल 104 पदों का category के हिसाब से बांटे गए हैं। जिलेवार और Women या PBD के लिए Horizontal Reservation का ब्योरा नोटिफिकेशन के Annexure-I में है।

ParticularDetails
OC53
SC-I10
SC-II9
SC-III1
BC-A13
BC-B5
BC-D1
ST6
EWS6
Total104

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Documents Required

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में आवेदन करते समय आपको अपनी फोटो और signature की scanned copy jpg format में upload करनी होगी। बाकी certificates वेरिफिकेशन के समय मांगे जाएंगे, इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखें।

  • Bachelor’s Degree और Marksheet
  • जन्मतिथि और Community का प्रमाण पत्र (SC, ST, BC, EWS के लिए तहसीलदार या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा जारी)
  • BC उम्मीदवारों के लिए Non-Creamy Layer Certificate, जो 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद और आवेदन की आखिरी तारीख से पहले बना हो
  • EWS उम्मीदवारों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित Digital EWS Certificate, जो 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद बना हो
  • कक्षा 1 से 7 तक के Study Certificate, या पढ़ाई न की हो तो Residence Certificate (Local Candidate साबित करने के लिए)
  • 2 जून 2014 से 1 जून 2024 के बीच तेलंगाना से आंध्र प्रदेश आए उम्मीदवारों के लिए Local Status Certificate
  • Benchmark Disability वाले उम्मीदवारों के लिए Disability Certificate
  • फीस छूट चाहने वालों के लिए White Card, या बेरोजगार युवा की Declaration
  • Equivalent डिग्री होने पर उसका सरकारी आदेश

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Application Process

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आपने पहले APPSC की किसी भर्ती में आवेदन नहीं किया है, तो पहले One Time Profile Registration (OTPR) पूरा करें। इसके बाद आपके मोबाइल और email पर User ID आएगी।
  • OTPR ID और अपने बनाए Password से Login करें।
  • Website के नीचे दाईं ओर “Online Application Submission” पर क्लिक करें।
  • Notification No. 23/2026 (Executive Officer Grade-III) के सामने “Fill Application” बटन दबाएं।
  • OTPR से आए अपने विवरण जांचें। फिर Local या Non-Local status, White Card की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा केंद्र की तीन पसंद भरें।
  • अपनी फोटो और signature jpg format में upload करें।
  • आखिर में “Save & Submit” बटन दबाएं। सिर्फ “Save” करने से आवेदन जमा नहीं होता और Payment link भी नहीं बनता।
  • Net Banking, Credit Card या Debit Card से फीस भरें।
  • Payment Reference ID नोट करें और भरे हुए आवेदन की PDF download करके रख लें।

APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 Key Points

  • पहले अपनी पात्रता खुद जांच लें। गलत जानकारी देने या कुछ छिपाने पर आयोग 5 साल तक किसी भी APPSC परीक्षा से रोक सकता है। आवेदन सिर्फ online मान्य है। हाथ से लिखा या छपा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
  • फीस एक बार भरने के बाद वापस नहीं होती। Rs. 80 की परीक्षा फीस से SC, ST, BC, PBD, Ex-Servicemen, आंध्र प्रदेश के White Card धारक परिवार और बेरोजगार युवा छूट पाते हैं। Rs. 250 की processing fee सबको देनी होती है।
  • आवेदन जमा होने के बाद गलती सुधारने का मौका आखिरी तारीख के बाद सिर्फ 7 दिन मिलेगा, और हर सुधार के लिए Rs. 100 लगेंगे। नाम, फीस और उम्र की छूट वाले fields बदले नहीं जा सकते। OTPR में दिया मोबाइल नंबर और email चालू रखें, क्योंकि OTP और जरूरी संदेश वहीं आएंगे।
  • परीक्षा CBRT mode में होगी और इसमें दो paper होंगे। Paper-I General Studies and Mental Ability और Paper-II Hindu Philosophy and Temple System है। हर paper में 150 सवाल और 150 अंक हैं। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटेंगे। सवाल English में आएंगे और Telugu में अनुवाद होगा। विवाद की स्थिति में English version ही माना जाएगा।
  • Written Exam के बाद Computer Proficiency Test होगा, जो 100 अंकों का है। इसमें न्यूनतम अंक OC के लिए 40, BC के लिए 35 और SC, ST, PBD के लिए 30 हैं। परीक्षा की आदत डालने के लिए आयोग की website पर Mock Test उपलब्ध है।
  • सरकारी विभाग में पहले से काम कर रहे उम्मीदवारों को अपने विभाग को लिखित सूचना देनी होगी कि उन्होंने आवेदन किया है। नौकरी दिलाने का दावा करने वाले एजेंटों से बचें और सारी जानकारी सिर्फ आयोग की website से लें।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here
Detailed Notification PDF (No. 23/2026)Click Here

जिन लोगों के पास ग्रेजुएट डिग्री है, जो हिंदू धर्म को मानते हैं और आंध्र प्रदेश में मंदिर या Endowments विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 एक मौका है। BC-C और BC-E समुदाय के उम्मीदवार इस भर्ती में पात्र नहीं हैं, इसलिए पहले अपनी category जरूर देख लें। जिले के हिसाब से पद अलग हैं, इसलिए Local status भी पहले जांच लें।

आखिरी तारीख 5 नवंबर 2026 है, इसलिए फॉर्म आखिरी दिन के लिए न छोड़ें। आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन एक बार पढ़ लें और अपने certificates तैयार रखें। फीस भरने के बाद आवेदन की PDF और Payment Reference ID संभालकर रखें। परीक्षा की तारीख और Hall Ticket की जानकारी के लिए psc.ap.gov.in पर नियमित नजर रखें।

Frequently Asked Questions

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में Executive Officer Grade-III के कुल 104 पद हैं। इनमें OC के 53, SC के 20, BC के 19, ST के 6 और EWS के 6 पद शामिल हैं।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

भारत का नागरिक, जिसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था की Bachelor’s Degree हो और जो हिंदू धर्म को मानता हो, आवेदन कर सकता है। उम्र 1 जुलाई 2026 को 18 से 44 साल के बीच होनी चाहिए। BC-C और BC-E के उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

Online आवेदन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू हैं। आखिरी तारीख 5 नवंबर 2026 है और रात 11:59 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन फीस कितनी है?

सभी उम्मीदवारों को Rs. 250 processing fee देनी होगी। इसके अलावा Rs. 80 परीक्षा फीस लगती है, जिसमें SC, ST, BC, PBD, Ex-Servicemen और White Card धारक परिवारों को छूट मिलती है। फीस Net Banking, Credit Card या Debit Card से भरी जा सकती है।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में उम्र की छूट कितनी मिलती है?

SC, ST, BC और EWS उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है। Benchmark Disability वाले उम्मीदवारों को 10 साल की छूट है। Ex-Servicemen और राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को नियमों के हिसाब से अलग छूट मिलती है।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

चयन Written Exam की merit के आधार पर होगा, बशर्ते उम्मीदवार Computer Proficiency Test पास कर ले। Written Exam CBRT mode में होगी और इसमें कुल 300 अंक के दो paper होंगे। CPT 100 अंकों का है।

Q. APPSC Endowment Officer Recruitment 2026 में Executive Officer Grade-III का वेतन कितना है?

इस पद का Pay Scale Rs. 25,220 से Rs. 80,910 तक है। भत्ते और दूसरे लाभ सरकारी नियमों के हिसाब से तय होंगे।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts